प्रतापगढ़: रामपुर बेला गांव में जमीन विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, 5 लोग घायल, 3 का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
रामपुर बेला गांव की विमला देवी पत्नी चंद्रभूषण उपाध्याय ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है। मंगलवार की दिन में 10:30 के आस-पास उसके पड़ोसी उसकी आबादी की जमीन पर दीवाल बन रहा था। जिसे मना करने पर पड़ोसियों ने गालियां देते हुए लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने आया बेटा सोनू उपाध्याय को भी जम-कर मारा पीटा जिसमें मां बेटे दोनों घायल हो गए।