फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने शादी समारोह में चोरी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में सुनील कुमार वासी संजय कॉलोनी ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी को उसके बेटे की लगन सगाई का प्रोग्राम था, जहां से कोई नामालूम पैसों से भरा बैग उठा ले गया, बैग में करीब 3,80,000/- रु थे। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया ।