कुटुंबा: कुटुंबा में चेक डैम निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, सात घायल, तीन का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
चेक डैम निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। मामला अंबा थाना क्षेत्र से सटे झारखंड के हरिहरगंज थाना अंतर्गत तेतरिया टोला, केवल्हा गांव का है, जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य चार का इलाज हरिहरगंज अस्प