हज़ारीबाग: राम-लक्ष्मण बनाम धृतराष्ट्र: हजारीबाग की जनता निजी सम्मान की जंग में पिस रही है
हजारीबाग की राजनीति इन दिनों महाभारत और रामायण के प्रतीकों के बीच उलझती नजर आ रही है। एक तरफ सांसद स्वयं को “राम” बताते हुए सदर विधायक को “लक्ष्मण” कहकर उनके सम्मान की रक्षा की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर विधायक ने सांसद पर पलटवार करते हुए उन्हें “धृतराष्ट्र” की संज्ञा दे डाली है।