शाहपुर: शाहपुर मंडल के ग्राम रायपुर में विधायक गंगा उइके ने कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ प्रधानमंत्री का 'मन की बात' सुना
Shahpur, Betul | May 31, 2026 रविवार सुबह 10 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने शाहपुर मंडल के बूथ क्रमांक 38, ग्राम रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं किसान बंधुओं के साथ सुना। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम रायपुर में पूर्व उपसरपंच श्री संतोष मालवीय के निवास पर किया गया।