सिहोरा: बघराजी मोड बाईपास नहर के पास सेवा निवृत शिक्षक से लूटा 45000 रुपए से भरा बैग
भाई सवार दो बदमाशों ने सेवा निवृत शिक्षक का 45000 रुपए से भरा बैग लूट लिया। वारदात गुरुवार को दिनदहाड़े मझगवां में हुई। मामले में मझगवां पुलिस ने अज्ञात पर लूट का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि कुम्ही गांव निवासी सुरेंद्र कुमार तिवारी उम्र 88 वर्ष सेवानिवृत्ति शिक्षक हैं। उनके बेटे रत्नेश तिवारी भी पाराखेडा प्राथमिक शाला में शिक्षक हैं।