चित्तौड़गढ़। अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव का असर अब चित्तौड़गढ़ में भी दिखने लगा है। चार दिन में दूसरी बार तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। पेट्रोल 95 पैसे, डीजल 91 पैसे और स्पीड पेट्रोल 94 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन परेशान है।