गोरौल: रूसुलपुर तुर्की पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीडीसी ने महिलाओं से संबंधित योजनाओं की दी जानकारी
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के रूसुलपुर तुर्की पंचायत में शनिवार को 2 बजे दिन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम में डीडीसी कुंदन कुमार एवं बीडीओ उदय कुमार ने सरकार के द्वारा महिला के लिये चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम एक बेहतर पहल हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर एवं शक्कत बन रही हैं।