मढ़ौरा: शिल्हौरी धाम में श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के समापन पर विधायक ने देवी जागरण का उद्घाटन किया
रविवार की रात्री शिल्हौरी धाम में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के समापन के अवसर पर देवी जागरण का आयोजन धुमधाम से किया गया जिसका विधिवत् उद्घाटन स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने किया । इस दौरान विधायक ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में सात दिवसीय महायज्ञ का समापन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ जिसमें सदस्यों व गांव के लोगो का अहम योगदान है।