गुना नगर: फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र के पनेटी में जंगल काटने का आरोप, कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
गुना में बमोरी तहसील के फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र के पनेटी इलाके में हजार बीघा बड़े पैमाने पर जंगल काटने के आरोप शिकायतकर्ता प्रमोद गुप्ता पुत्र बनवारी लाल गुप्ता निवासी फतेहगढ़ चक बाबड़ी खेड़ा ओर लोगो ने 25 अप्रैल दोपहर को कलेक्टर को दिए ज्ञापन में लगाए है। प्रशासन से मौके पर जांच कर दोषी संबंधित अधिकारी और वन माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।