शाजापुर: पटवारियों के वेतन कटौती के विरोध में शाजापुर में पटवारी संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
शाजापुर जिले के पटवारी संघ ने अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर द्वारा पटवारियों के वेतन काटने के निर्णय के विरोध में एसडीएम को दिया ज्ञापन। पटवारीयो का कहना है कि पटवारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, जिससे शाजापुर जिला मध्य प्रदेश में चौथे स्थान पर है। इसके बावजूद पटवारी का वेतन काटा गया। जिसका विरोध जताया जा रहा है।