शाजापुर: कनासिया नाके के समीप कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत व 3 लोग हुए घायल
शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे अस्पताल चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कनासिया नाका क्रासिंग के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सभी लोग मुंबई महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं।