शाजापुर: किसानों के सत्यापन का काम तुरंत शुरू करें: कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज रबी उपार्जन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर की जाने वाली खरीदी के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व अमले को निर्देश दिये कि वे पंजीकृत किसानों की फसल सत्यापन का कार्य तत्काल शुरू करें। उल्लेखनीय है कि रबी उपार्जन के लिए 20 जनवरी 2025 से पंजीयन का कार्य शुरू है। वर्तमान में अब तक 8000 किसानों का पंजीयन ह