बेगूसराय: कारगिल भवन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
कारगिल भवन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चिन्हित 36 ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्यों की समीक्षा की गई, जिनमें अधिकांश स्थलों पर सुधार कार्य पूर्ण हो चुका है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा शुक्रवार की रात 08:00 बजे मिली.