फुलवरिया: बथुआ बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत, कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में बीते कल उस समय सनसनी फैल गई। जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान बथुआ बाजार निवासी स्वर्गीय ध्रुव प्रसाद की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। यूवती की मौत के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया।