अल्मोड़ा: सकनियाकोट जिला पंचायत सीट से भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने बंपर वोटों से दर्ज की जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Almora, Almora | Aug 1, 2025 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आ चुके है। हवालबाग ब्लाक की सकनियाकोट सीट से भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल चुनावी लड़े। गुरुवार रात करीब 12 बजे तक जारी हुए परिणाम में महेश नयाल ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार रोशन सिंह नयाल को भारी मतों के अंतर से शिकस्त देकर विजय हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी महेश नयाल को कुल 3399 वोट पड़े।