भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को गैंगस्टर वीरेंद्र चारण द्वारा मिली धमकी के मामले में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर सर्व समाज की एक बैठक का आयोजन हुआ एवं मंगलवार को कुचामन बंद का आह्वान किया गया। समाज के लोगों ने कहा कि बढ़ते अपराध को लेकर सरकार और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। कुचामन थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।