महागामा: विश्वासखानी में काली पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, समितियों को शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश
महागामा अनुमंडल के विश्वासखानी नारायनपुर कोयला क्षेत्र में काली पूजा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूजा समितियों को कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस ने अव्यवस्था रोकने और संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने की बात कही है। पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।