नवाबगंज: बाराबंकी साइबर सेल ने साइबर फ्राड से ठगी गई 1 लाख 17 हजार रुपए की रकम वापस कराई, बड़ी सफलता
बाराबंकी साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने मंगलवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र हुआ, जिसमें धोखाधड़ी से ट्रांसफर करा लेने के सम्बन्ध में अनीत कुमार पुत्र मृगेश कुमार निवासी- गगौरा थाना-मो. पुर खाला से 2,00,000/- रूपये का फ्रॉड होने का उल्लेख किया गया।