दुधि: जपला चौराहे के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौरा के जपला चौराहे के पास रविवार की शाम करीब 4 बजे पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाबूलाल पुत्र परमेश्वर निवासी चौना, हंशलाल पुत्र रामखेलावन निवासी हाथीनाला दोनों धनौरा ग्राम पंचायत के बगबियानी में स्थित अपने ससुराल आये हुए थे।