बागपत: आदमपुर गांव में बीमारी के चलते 2 पशुओं की मौत, दर्जनों पशुओं के बीमार होने से पशुपालकों में दहशत
आदमपुर में एक सप्ताह में बीमारी के चलते 2 पशुओं की मौत हो गई। गांव में जाफर की कटिया व अरुण के कटड़े की मौत हो गई। पशु पालकों ने बताया कि मुंह से झाग निकलने लगते हैं। जिसके कुछ घंटों बाद पशु की मौत हो जाती है। ब्रहमपाल के तीन, सुबोध के दो, शहीद के दो, जाफर का एक, वेदु का एक, विनोद के पांच, सूरजमल के दो पशु बीमारी की चपेट में है।