बहेड़ी: पिंदारी अशोक गांव में पिता-पुत्र ने घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पिंदारी अशोक निवासी रूप सिंह पुत्र बाबा शेरनाथ के मुताबिक वो 3 अप्रैल की शाम करीब सात बजे अपने घर में लेटा हुआ था आरोप है कि तभी इसी बीच गांव पिंदारी अशोक के ही रहने वाला ख्यालीराम और उसका बेटा रंजीत सिंह लाठी डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और रूप सिंह और उसकी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।