Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

​🚨 तत्परता और त्वरित कार्रवाई: आग पर पाया गया पूरी तरह काबू! 🚨 फायर स्टेशन भगवानपुर को चुड़ियाला मोहनपुर स्थित एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही भगवानपुर फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। ​शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई थी। अग्निशमन टीम ने सूझबूझ और MFE से वाटर पंपिंग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। ​फायर सर्विस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है! 🚒💨 ​#UttarakhandFireService #FireSafety #AlwaysOnDuty #Bhagwanpur #RescueMission

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

MORE NEWS

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

मसूरी में 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

मसूरी-देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास लोडर जीप की बॉडी से 22 वर्षीय युवक मनीष का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरादून कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक के गले में पतली प्लास्टिक की रस्सी बंधी मिली है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच जारी है।

#Mussoorie #MussoorieNews #Dehradun #UttarakhandNews #BreakingNews CrimeNews MussoorieDehradun Uttarakhand

मसूरी में 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद मसूरी-देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास लोडर जीप की बॉडी से 22 वर्षीय युवक मनीष का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरादून कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक के गले में पतली प्लास्टिक की रस्सी बंधी मिली है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच जारी है। #Mussoorie #MussoorieNews #Dehradun #UttarakhandNews #BreakingNews CrimeNews MussoorieDehradun Uttarakhand

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

देहरादून। उत्तराखंड में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस पार्टी टिकट के दावेदारों की जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक आंतरिक (इंटरनल) सर्वे कराने की तैयारी में है। हालांकि, विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस की इस रणनीति पर तीखा तंज कसा है।भाजपा विधायक विनोद चमोली का कहना है कि सर्वे कराना तो केवल एक बहाना है, असली हकीकत यह है कि कांग्रेस इस समय उम्मीदवारों की भारी कमी से जूझ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा लगातार कई विधानसभा क्षेत्रों में लगातार जीत दर्ज कर रही है और चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके विपरीत कांग्रेस की स्थिति इतनी खराब है कि उसे मैदान में उतारने के लिए योग्य चेहरे तक नहीं मिल रहे हैं।

"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo

देहरादून। उत्तराखंड में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस पार्टी टिकट के दावेदारों की जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक आंतरिक (इंटरनल) सर्वे कराने की तैयारी में है। हालांकि, विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस की इस रणनीति पर तीखा तंज कसा है।भाजपा विधायक विनोद चमोली का कहना है कि सर्वे कराना तो केवल एक बहाना है, असली हकीकत यह है कि कांग्रेस इस समय उम्मीदवारों की भारी कमी से जूझ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा लगातार कई विधानसभा क्षेत्रों में लगातार जीत दर्ज कर रही है और चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके विपरीत कांग्रेस की स्थिति इतनी खराब है कि उसे मैदान में उतारने के लिए योग्य चेहरे तक नहीं मिल रहे हैं। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

श्रीनगर की डल झील में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन; शिकारा नावों से सजा 'धरती का स्वर्ग।'

श्रीनगर: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील में एक बेहद अनूठा और भव्य नजारा देखने को मिला। आज यहाँ देशभक्ति के रंग में सराबोर एक शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस विशेष यात्रा की मुख्य विशेषता इसमें शामिल शिकारा नावें रहीं, जिन्होंने बेहद बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर डल झील के पानी पर तिरंगे की खूबसूरत छटा बिखेर दी।'धरती का स्वर्ग' कहे जाने वाले श्रीनगर कश्मीर में आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों का मन मोह लिया।

"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #jammukashmir #viral

श्रीनगर की डल झील में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन; शिकारा नावों से सजा 'धरती का स्वर्ग।' श्रीनगर: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील में एक बेहद अनूठा और भव्य नजारा देखने को मिला। आज यहाँ देशभक्ति के रंग में सराबोर एक शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस विशेष यात्रा की मुख्य विशेषता इसमें शामिल शिकारा नावें रहीं, जिन्होंने बेहद बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर डल झील के पानी पर तिरंगे की खूबसूरत छटा बिखेर दी।'धरती का स्वर्ग' कहे जाने वाले श्रीनगर कश्मीर में आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों का मन मोह लिया। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #jammukashmir #viral

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

🚨ऋषिकेश-टिहरी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटलों की रसोई से लिए 13 सैंपल

ऋषिकेश से टिहरी तक खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी, पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर विभाग की नजर

ऋषिकेश और टिहरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। टीमों ने होटलों की रसोई और स्टोर की जांच करते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, लेबलिंग, पैकेजिंग और कच्चे माल की खरीद से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की।

ऋषिकेश में विभागीय टीम ने विभिन्न होटलों से दूध, अरहर दाल और साबुत जीरा समेत 3 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वहीं टिहरी जिले में बेकरी उत्पाद, दाल, पकी सब्जी, ग्रेवी, चावल, स्प्रिंग रोल, भुना चना, जीरा और चिप्स समेत 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

अभियान के दौरान ऋषिकेश के वीरभद्र रोड क्षेत्र स्थित कई होटलों की रसोई और स्टोर की जांच की गई। वहीं टिहरी में मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र के होटल एवं रिजॉर्ट भी जांच के दायरे में रहे। अधिकारियों ने खाद्य सामग्री के भंडारण में FIFO और FEFO व्यवस्था का पालन करने तथा किचन में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

टीमों ने खाद्य कारोबारियों से दुग्ध उत्पादों के स्रोत, खरीद के बिल, लेबलिंग और पैकेजिंग से जुड़े दस्तावेज भी जांचे। जांच के दौरान कमियां मिलने पर दो प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी की गई।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों के अनधिकृत इस्तेमाल को रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

🚨ऋषिकेश-टिहरी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटलों की रसोई से लिए 13 सैंपल ऋषिकेश से टिहरी तक खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी, पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर विभाग की नजर ऋषिकेश और टिहरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। टीमों ने होटलों की रसोई और स्टोर की जांच करते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, लेबलिंग, पैकेजिंग और कच्चे माल की खरीद से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। ऋषिकेश में विभागीय टीम ने विभिन्न होटलों से दूध, अरहर दाल और साबुत जीरा समेत 3 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वहीं टिहरी जिले में बेकरी उत्पाद, दाल, पकी सब्जी, ग्रेवी, चावल, स्प्रिंग रोल, भुना चना, जीरा और चिप्स समेत 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अभियान के दौरान ऋषिकेश के वीरभद्र रोड क्षेत्र स्थित कई होटलों की रसोई और स्टोर की जांच की गई। वहीं टिहरी में मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र के होटल एवं रिजॉर्ट भी जांच के दायरे में रहे। अधिकारियों ने खाद्य सामग्री के भंडारण में FIFO और FEFO व्यवस्था का पालन करने तथा किचन में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। टीमों ने खाद्य कारोबारियों से दुग्ध उत्पादों के स्रोत, खरीद के बिल, लेबलिंग और पैकेजिंग से जुड़े दस्तावेज भी जांचे। जांच के दौरान कमियां मिलने पर दो प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी की गई। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों के अनधिकृत इस्तेमाल को रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026