कालपी: ग्राम लमसर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया
Kalpi, Jalaun | Jul 1, 2026 बुधवार सुबह 11 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम लमसर में उप जिलाधिकारी अमित शेखर के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए अवैध निर्माण एवं कब्जे की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।