बटियागढ़: बटियागढ़ मार्ग पर सड़क पर घायल मिला, अजब धाम मंडल अध्यक्ष ने अपने वाहन से अस्पताल भेजा
बटियागढ़ मार्ग पर लाल टेक के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हुआ और सड़क पर पड़ा रहा,घटना के समय मौके से निकल रहे बटियागढ़ ब्लॉक के अजब धाम मण्डल अध्यक्ष श्याम गर्ग ने सहयोगी सन्दीप गुप्ता की मदद से घायल की मदद कर मौके पर उपचार किया,पुलिस को सूचना दी और घायल को गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा