जशपुर: जशपुर में मेहनत और लगन से सिम्मी कुजूर ने बदली जिंदगी, पशुपालन के बाद अब ईंट निर्माण व्यवसाय की ओर बढ़ाया कदम
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित योजनाओं से कुनकुरी की सिम्मी कुजूर के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। आर्थिक परेशानियों से जूझ रही सिम्मी स्व-सहायता समूह से जुड़ीं और समूह के माध्यम से ऋण लेकर पशुपालन शुरू किया। जशपुर जनसम्पर्क से रविवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार मेहनत और लगन से पशुपालन को आगे बढ़ाने पर उनकी आमदनी में वृद्धि हुई