आरोन: खिरिया मीना गांव में भोजनालय के सामने पटाखे चलाने से मना करने पर एक शख्स ने 3 युवकों पर लगाए मारपीट के आरोप, शिकायत दर्ज
Aron, Guna | Jul 13, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के खिरिया मीना गांव में फरियादी नितेश मीना ने मारपीट करने के आरोप लगाए है। शिकायत में फरियादी ने आरोन पुलिस को बताया, बीती रात अपने शिव भोजनालय पर था। तभी भोजनालय के सामने तीन युवक पटाखे चलाने लगे। मेरे कर्मचारी राजू यादव के मना की तो तीनों ने दुकान में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए है। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।