आरोन: माता मुंडरा गांव में आरोन एसडीएम ने गौशाला की चरणों की भूमि से हटाया अतिक्रमण की गई कार्यवाही
Aron, Guna | Jul 12, 2024 आरोन तहसील के माता मुंडरा गांव में 12 जुलाई को आरोन एसडीएम विकास कुमार आनंद के निर्देशन में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। एसडीएम ने बताया, माता मुंडरा गांव में गौशाला की 5 हेक्टेयर चरनोई की भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाया है। इस दौरान तहसीलदार रुचि अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनुराग जैन, जनपद पंचायत सीईओ मोनिका झारिया, थाना प्रभारी, पटवारी, कोटवार मौजूद रहे।