सिमडेगा: जेपीएससी परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के लिए एबीवीपी ने गर्मी में किया सेवा कार्य
जेपीएससी परीक्षा में शामिल होने आए हुए सिमडेगा में अभ्यर्थियों के बीच रविवार को 12:00 बजे एबीवीपी के द्वारा सेवा कार्य किया गया। इस दौरान धूप से बचने के लिए सत्तू और ठंडे पानी का व्यवस्था किया गया ।जहां पर प्रदेश सह मंत्री संतोषी कुमारी नगर मंत्री जयंत पांडा जिला संयोजक शिवम केशरी सहित कई लोगों की उपस्थिति में यह किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने धन्यवाद दिया।