शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 295 वाहनों के काटे गए चालान, सघन चेकिंग अभियान जारी
Shamli, Shamli | Apr 21, 2026 मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर एसपी के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 295 वाहनों के चालान काटे गए। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता अभियान भी चलाया।