खोदावंदपुर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या में वर्गकक्ष के अभाव में शिक्षकों व बच्चों को हो रही परेशानी।
खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या में वर्गकक्ष के अभाव में बच्चों व शिक्षकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह विद्यालय गायत्री मंदिर परिसर में वर्षों से संचालित हो रही है। इस विद्यालय के स्थापना काल से ही अबतक अपनी जमीन नहीं है।सन् 1957 के दशक में स्थापित इस विद्यालय का संचालन स्थान खानाबदोश की तरह बदलता रहा है।