धौलपुर: फराकपुरा में दो नाबालिग बहनों के लापता होने से सनसनी, चंबल नदी किनारे चलाया गया सर्च ऑपरेशन
सदर थाना क्षेत्र के फराकपुरा गांव में दो नाबालिग बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्