समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 415, दिनांक 27.07.2026
*****************************
*पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
*****************************
दिनांक 27.07.2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आज जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता मंथन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा योजना की प्रगति से संबंधित सही एवं अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि प्रगति की सतत समीक्षा की जा सके।
बैठक में उपस्थित सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त एवं 19 लंबित आवेदनों का समयबद्ध एवं सही ढंग से परीक्षण कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण आवेदकों को बार-बार बैंक या कार्यालय का चक्कर न लगवाया जाए, बल्कि आवश्यक मार्गदर्शन देकर उनके आवेदन का शीघ्र निष्पादन किया जाए।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत 2 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र पर ₹60,000 तक और 3 किलोवाट क्षमता पर ₹78,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है। इच्छुक पात्र उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपने बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं।
समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 404 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार प्रक्रिया जारी है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग, सहायक अभियंता बिजली विभाग शेखपुरा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, के साथ साथ सभी बैंकों का शाखा प्रबंधक आदि उपस्थित थें।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jul 28, 2026