मानपुर क्षेत्र के कनेरिया में नाबालिग लड़की से युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र के कनेरिया की रहने वाली पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह पैदल जा रही थी। तभी पीछे से क्षेत्र का एक युवक आया और उसे धक्का दे दिया, जिससे वह खेत में जा गिरी। उसके बाद युवक हाथ पकड़कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा, जब पीड़िता ने शोर मचाया तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। शिकायत मिलने पर मानपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।