किशनगंज क्षेत्र के भाटखेड़ी से 1 युवक को अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
किशनगंज थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी का है जहां मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि 1 युवक अवैध देशी शराब बेच रहा है जिस पर से पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और मौके पर से 1 युवक को पकड़ा जिसने अपने नाम राजपाल पटेल बताया उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 350 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की किशनगंज पुलिस ने राजपाल पटेल को आबकारी एक्ट के तहत अपनी गिरफ्त में लिया