रॉबर्ट्सगंज: सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषी दंपती को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा
सत्र न्यायाधीश ने गुरुवार दोपहर 3 बजे हत्या में दोषी दंपती को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही साथ, दोनो पर 11-11 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है,अर्थदंड नहीं देने पर 6-6 माह के अतिरिक्त कैद की सजा भी भुगतनी होगी। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया है कि जेल में बितायी गयी अवधि सजा में ही समाहित की जाएगी मामला ढाई वर्ष पूर्व हुए नगीता हत्याकांड का है।