महरौली: वसंत कुंज: पुलिस ने एक तड़ीपार आरोपी को पकड़ा, 2024 में 2 साल के लिए किया गया था तड़ीपार
साउथ वेस्ट जिला की वसंत कुंज साउथ थाना की पुलिस टीम ने एक तड़ीपार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मनीष उर्फ ठेकेदार के रूप में हुई है। यह रंगपुरी का रहने वाला है। यह बदमाश पहले से 10 से ज्यादा आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है, जो वसंत कुंज साउथ और कापसहेड़ा थाना इलाके में दर्ज थे।