भगवानपुर: ताजपुर दोबटिया के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक और कार से 1539 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
बेगूसराय जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भगवानपुर थाना पुलिस एवं DIU टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ताजपुर दोबटिया के पास संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक एवं एक कार से कुल 1539 लीटर विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान मौके से चार लोगो को गिरफ्तार किया