गुरुआ थाने की पुलिस ने मटुआ गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने जानकारी देते हुए शनिवार की दोपहर 12:00 बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति शत्रुहन पासवान के विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।