इटावा: राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस कमेटी ने शास्त्री चौराहे पर जनसेवा का उदाहरण पेश करते हुए स्वास्थ्य शिविर लगाया
Etawah, Etawah | Jun 19, 2025 सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर गुरुवार सुबह 11 बजे यूथ कांग्रेस ने जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर शास्त्री चौराहे पर लगाया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। कार्यक्रम यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शौजेब रिज़वी के नेतृत्व में हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष राशिद खान ने किया।