इटावा: इकदिल इलाके के ग्राम मानिकपुर भीखन में विद्युत पोल से करंट लगने से किसान की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Jun 19, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर भीखन गांव में बुधवार की देर रात्रि बिजली के खम्बे में करंट उतरने से 48 वर्षीय किसान कुंवर सिंह शाक्य की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची थाना पुलिस शव का पंचनामा भर गुरुवार की सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम कराया। पुत्र सचिन ने बताया कि पिता कुँवर सिंह शाक्य बुधवार देर रात्रि खेत से मक्का की फसल देखकर लौट थे तभी यह हादसा हो गया।