इटावा: बढ़पुरा इलाके के चंबल नदी में नहाते समय किशोर पर मगरमच्छ ने किया हमला, दोस्तों की मदद से बची जान, जिला अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | Jun 19, 2025 बढ़पुरा के झरहोली निवासी 13 वर्षीय प्रशांत पुत्र बलवीर सिंह राजपूत ढकरा के नरिया गांव के पास गुरुवार सुबह नौ बजे गांव के 3 4 दोस्तों और मामा रामू के साथ चम्बल नदी में नहाने गया था। नहाते समय दस बजे मगरमच्छ ने हमला कर दिया, किशोर के शोर मचाने पर नदी में नहा रहे लोग बाहर निकले। किशोर के सीधे हाथ और पैर में चोट आई है। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।