बरौली: बरौली थाने की पुलिस ने हत्या के मामले में 12 साल से फरार चल रहे ₹20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बरौली थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव से पुलिस ने हत्या के मामले में 12 साल से फरार चल रहे ₹20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी जय हिन्द यादव ने दी।