बरौली: बरौली थाना की पुलिस ने 390 लीटर शराब के साथ कार सवार दो युवकों को किया गिरफ्तार, पुछताछ के बाद भेजा गया जेल।
बरौली थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सरफरा रोड से शराब लदी एक कर को जब्त कर ली। इस दौरान कार सवार दो शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर सिवान जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिनसे पुछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें भेज दिया। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने दी।