बरौली: बढ़ेया मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को बुधवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।