सवायजपुर: बिल्हौर-कटरा हाईवे पर बस और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में नगर पंचायत पाली के ठेकेदार की मौत, 3 लोग घायल
बिल्हौर-कटरा हाईवे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, एक निजी बस और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो सवार ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हरपालपुर से फर्रुखाबाद की ओर सवारियां लेकर जा रही एक निजी बस की सतौथा के निकट सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार से भिड़ंत हो गई।