पत्थलगांव: बागबहार में रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम झारपारा में युवक को रस्सी से बांधकर मारपीट करने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित जोगेंद्र बढ़ाई (50) निवासी झारपारा ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अप्रैल 2026 को वह