मुरैना नगर: नगर निगम में कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन, आयुक्त दफ़्तर पर मटके फोड़े, महापौर हटाने की मांग से गरमाई राजनीति
मुरैना में गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ननि कार्यालय का घेराव कर महापौर पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के आरोप लगाए।महादेव नाका से निकली रैली में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मटके फोड़े।कांग्रेस नेताओं ने सड़क,सफाई,स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और महापौर को हटाने की मांग की।