मुरैना नगर: डिगवार गांव में बिजली के तार को लेकर दो पक्षों में विवाद, आधा दर्जन से अधिक घायल
सबलगढ़ थाना क्षेत्र के डिगवार में खेत में पड़े बिजली के तार को ऊपर करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया गया है कि खेत में बिजली का तार डला हुआ था, जिसे हटाने और ऊपर करने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान एक।पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर लाठी-डंडे मारे जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक घायल हैं।