सुपौल सदर अंचल के तेलवा पंचायत स्थित कोसी तटबंध पर भीषण आग लगने से चार विस्थापित परिवारों के घर जलकर राख हो गए। यह घटना अचानक हुई, जिसस े अफरा-तफरी मच गई और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते इसन े विकराल रूप ले लिया। लोग अपनी जान बचाकर घरों से बाहर निकल पाए, लेकिन अपना सामान नही ं बचा सके।